
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव व संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंकज मालवीय ने संगठन मंत्री विमलेश अग्रहरी के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार पर चर्चा की ।चर्चा के पश्चात मीडिया प्रभारी के रूप में सारिका दुबे को जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे व प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह पटेल के पास भेजा गया ।तत्काल प्रदेश स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए बताया कि सारिका दुबे को मिर्जापुर में आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के समस्त विज्ञप्ति जारी करने का अधिकार दिया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र गुप्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद देव पांडे ने सारिका दुबे के मनोनयन के पश्चात उनको बधाई दी है ,व आशा किया है कि संगठन के तमाम सामाजिक कार्य व पत्रकारों के हित में लिए गए समस्त निर्णयों की जानकारी पत्र-पत्रिकाओं एवं इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के माध्यम से सारिका दुबे प्रचारित और प्रसारित कराती रहेंगी । जनपद में पहली सशक्त व पत्रकारिता के लिए समर्पित महिला पत्रकार के रूप में जनपद में जानी व मानी जाने वाली सारिका दुबे ने कहा कि संगठन ने उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी से निर्वहन करेगी ।किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी ।संगठन के उद्देश्य संगठन के कार्य संगठन के विस्तार व संगठनात्मक रूपरेखा के साथ-साथ संगठन के मकसद की भी जानकारी ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों तक पहुंचे उसके लिए वह निरंतर लिखती रहेंगी ।















