समाचारमिर्जापुर की महिलाओं ने विशेष परिधान में स्कूटी यात्रा निकाली

मिर्जापुर की महिलाओं ने विशेष परिधान में स्कूटी यात्रा निकाली

भगवा ध्वज लहराते हुए महिलाओं की निकली जन जागरण यात्रा
मिर्जापुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर प्रदेश का विशाल भव्य शोभायात्रा 30 मार्च को नगर में निकलेगा।

मंगलवार को शोभायात्रा के पूर्व नगर में महिलाओं ने स्कूटी जन जागरण यात्रा निकाली। सिर पर पकड़ी धारणकर राम काज में निकली महिलाओं ने धर्म ध्वजा फहराते हुए नगर के विभिन्न मार्गो पर चक्रमण किया।

नारी शक्ति के जय घोष पर लोगों ने आराध्य श्रीराम को नमन वन्दन किया।

महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 30 मार्च को भव्य शोभयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें सभी के आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होने का निमन्त्रण देने निकले हैं। सभी लोग भव्य


शोभायात्रा में शामिल होकर इसे और भव्य स्वरूप प्रदान करें।

नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा महिलाओं ने जय श्रीराम का जय घोष कर भगवान को नमन किया। महिलाओं की जन जागरण यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से आरम्भ हुई जो संगमोहाल, कटरा कोतवाली, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, गणेशगंज भैंसहिया टोला होते संगमोहाल हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का नेतृत्व महिला प्रमुख संतोषी निषाद, महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, उपाध्यक्ष
दीपा उमर, सह प्रमुख गुंजन गुप्तासाहू एवं गुंजा गुप्ता ने किया। यात्रा में सुनीता शर्मा, रेखा गुप्ता, साधना गुप्ता, अंजू यादव, पूजा यादव, पूजा गुप्ता, दीपमाला साहू साधना गुप्ता ,सिमरन केसरी, माही केसरी ,सुनीता शर्मा, श्रुति केसरी, रानी गुप्ता ,रूबी गुप्ता ,नीलम सिंह सृष्टि गुप्ता, सीमा जयसवाल , सिमरन विश्वकर्मा,सूर्या दुबे, वैशाली एवं शिप्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल थी। यात्रा के दौरान व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी, मंत्री विनय मिश्रा अंकज, कोषाध्यक्ष राज माहेश्वरी,बजरंग दल संयोजक प्रवीण मौर्य, कार्यक्रम संयोजक रविशंकर साहू, कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल, कार्यक्रम सह संयोजक शिवांशु सिंह, सुरक्षा प्रमुख गोपाल केसरवानी, सह सुरक्षा प्रमुख पवन उमर, विशाल मालवीय आदि दायित्व निर्वहन में जुटे रहे ।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं