मिर्जापुर खनन अधिकारी पंकज सिंह के निधन की खबर से शोक में डूबा जनपद

53


वीरेंद्र गुप्ता पत्रकार मिर्जापुर 94 53 82 1310,

मिर्जापुर। जिले के अति महत्वपूर्ण विभाग पाषाण विभाग के खनन अधिकारी पंकज सिंह (50) का निधन शनिवार, 15/5 को हो गया। पटना भागलपुर के निवासी पंकज सिंह को कल मिर्जापुर से बनारस एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था आज लगभग 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बड़े ही सरल और मधुर स्वभाव के पंकज सिंह के निधन की खबर सुनते ही लोगों की आंखें नम हो गई। खनिज विभाग में अपनी ईमानदारी और अच्छे व्यवहार के चलते कई लोगों के दिलों में राज करते थे पंकज सिंह। साथ में खनन माफियाओं के खिलाफ उनका सख्ती का रूप निरंतर लोगों ने देखा। मिर्जापुर में पंकज सिंह के निधन की खबर से सिर्फ सरकारी महकमा ही नहीं खनन से संबंधित कई व्यापारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है। इस घटना के बाद विभाग के लोग भी हतप्रभ हैं। पत्रकारों के साथ में उनका एक अच्छा रिश्ता रहा है। हमेशा पत्रकारों की सवालों का जवाब बहुत ही गंभीरता से दिया करते थे। जानकारी के मुताबिक पंकज सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे उसके बाद उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था।