समाचारमिर्जापुर में प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में

मिर्जापुर में प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रियंका गांधी नारायणपुर में धरने पर बैठ गई है पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है बताया गया है कि प्रियंका गांधी सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में नरसंहार के बाद पीड़ितों से मिलने पहुंच रही थी |
उप्र हत्याकांड / पीड़ित परिवार से मिलने सोनभद्र जा रहीं प्रियंका का काफिला रोका गया, धरने पर बैठीं तो पुलिस उन्हें गेस्ट हाउस ले गई
सोनभद्र जाते समय प्रशासन ने रोका तो धरने पर बैठीं प्रियंका।
सोनभद्र में जमीन विवाद में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी
प्रियंका ने घायलों से वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में मुलाकात की और फिर सोनभद्र के लिए रवाना हुईं
प्रियंका का आरोप- मुझे गिरफ्तार किया गया, इसके लिए पुलिस को ‘ऊपर’ से फोन आया था
उत्तर प्रदेश पुलिस का आरोपों से इनकार, कहा- प्रियंका को गिरफ्तार नहीं किया गया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार सुबह यहां के एक अस्पतालमें सोनभद्र हत्याकांड में जख्मी लोगों से मुलाकात की। वे सड़क मार्ग से सोनभद्र रवाना हुईं, लेकिन पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें नारायणपुर (मिर्जापुर) मेंरोक दिया। इसके बाद प्रियंका धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ चार लोगों के साथ पीड़ित परिवारों से मिलना चाहती हूं। पुलिस ने कहा कि मुझे रोकने के लिए ऊपर से फोन आया है।

सोनभद्र के घोरावल में 17 जुलाई को जमीन विवाद में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त भोर्तिया समेत अभी तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रियंका ने लोगों से हत्याकांड की पूरी जानकारी ली।
यहां से उनका काफिला जब सोनभद्र के लिए निकला तो वाराणसी सीमा के भीतर ही उन्हेंरोक लिया गया। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गईं।प्रियंका ने इससे पहले ट्रॉमा सेंटर सेनिकलते समय मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेशकी कानून व्यवस्था बहुत खराब है।अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन पूरा सरकारी अमला सो रहा है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश ऐसे अपराधमुक्त बनेगा?
प्रियंका ने योगी को पत्र लिखा था
इससे पहले गुरुवार कोप्रियंका ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं राज्य के अपने दौरे के दौरान सुरक्षा इंतजाम की सराहना करती हूं। लेकिन इन सुरक्षा इंतजाम के कारण जनता को होने वाली परेशानी सेदुखी हूं। जनता का सेवक होने के नाते मेरे कारण किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में प्रदेश में यात्रा के दौरान सुरक्षा का दायरा कम से कम रखा जाए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं