
मिर्ज़ापुर में 19 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।*
19 मार्च दिन शनिवार को होली के दृष्टिगत सार्वजनिक अवकाश घोषित
मीरजापुर 16 मार्च 2022- उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग से प्राप्त विज्ञप्ति आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा दिनांक 19 मार्च 2022 को होली का सार्वजनिक अवकाश घोंषित किया गया है। जिलाधिकारी ने जारी अपने आदेश में कहा है कि उत्तर प्रदेश मे दिनांक 18 मार्च 2022 के साथ-साथ दिनांक 19 मार्च 2022 को भी होली त्यौहार मनाया जायेगा। ऐसी स्थिति में निगेशिएबुल इस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन दिनांक 19 मार्च 2022 दिन शनिवार को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं। तद्क्रम में जनपद मीरजापुर में दिनांक 19 मार्च 2022 को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता हैं।