समाचारमीरजापुर पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा जागरुक

मीरजापुर पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा जागरुक

*वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,

*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा जागरुक —*
उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान “मिशन शक्ति” चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करने हेतु प्रत्येक माह एक सप्ताह के विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.10.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह द्वारा थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के मुहल्ला पुतलीघर/ शास्त्री ब्रिज में “मिशन शक्ति” के अंतर्गत आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओ को सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलम्बन व अपने अधिकारो/ कानून के प्रति जागरुक किया गया तथा पुलिस विभाग एवं प्रशासन की महिलाओ के प्रति सुरक्षा की योजनाओ एवं कार्य करने के तरीको के बारे विस्तृत रुप से जानाकारी दी गयी, बालिकाओ व महिलाओं को महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, यूपी 112, के बारे में वृस्तृत रुप से इनके कार्य करने के तरीको को बताया गया व उपरोक्त रिस्पास सिस्टम किस प्रकार आपकी मदद करते है विस्तृत रुप से समझाया गया, महिलाये इन हेल्प लाइन नंबरो का प्रयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओ से जुड़े साइबर क्राइम के संबंध में जागरुकता हेतु जानकारी दी गयी, लैगिक अपराधों से बालिकाओ का संरक्षण अधिनियम ( पॉक्सो एक्ट), महिला के अधिकारो / कानूनों के संबंध मे जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा आत्मरक्षा के तरीको के बारे में जानाकारी देकर जागरुक किया गया, इस दौरान क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति/ जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या मे महिलाये/ बालिकाये उपस्थित रही।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं