समाचारमुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन


मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन

जिलाधिकारी से विन्ध्य कारीडोर के प्रगति व विकास योजनाओ के बारे में ली संक्षिप्त जानकारी

मीरजापुर 03 अप्रैल 2022- मां विन्ध्यवासिनी के धाम विन्ध्याचल मे चल रहे चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री मां विन्ध्यवासिनी देवी के पूर्वी द्वार से मन्दिर में प्रवेश कर माता के गभगृह में पहुॅचे जहाॅ पर पुरोहितो के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के दर्शन पूजन कराया गया। तदुपरान्त धाम मे विराजमान मां काली व सरस्वती का दर्शन करते हुये मन्दिर की परिक्रमा की गयी। मुख्यमंत्री के धाम में पहुॅचने पर डमरू और शंखनाद कर स्वागत किया गया। विन्ध्याचल पहुॅचने पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया तथा मन्दिर में पुरोहित पशुपति नाथ के साथ मुख्यमंत्री को दर्शन पूजन भी कराया गया। मुख्यमंत्री अपरान्ह लगभग 04ः15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकाप्टर के द्वारा पहुॅचे। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद उपस्थित रहें तथा साथ-साथ मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन पहुॅचने पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, ए0डी0जे0 वाराणसी जोन एवं रामकुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक आर0के0 भरतद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के द्वारा पुष्प गूच्छ देकर स्वागत किया गया। तदुपरान्त हेलीपैड पर ही उपस्थित सांसद राज्यसभा राम सकल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक छानबे राहुल प्रकाश, मझवा डाॅ विनोद विन्द, सदस्य विधान परिषद (एम0एल0सी0) श्याम नरायन सिंह ’’विनीत सिंह’’, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर मनोज जायसवाल के अलावा अन्य जन प्रतिनिधिगण के द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत व सम्मान किया गया।
दर्शनोपरान्त वापसी के दौरान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के द्वारा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से विन्ध्य कारीडोर की प्रगति व जनपद में विकास योजनाओ के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा विन्ध्य कारीडोर के प्रगति के बारे में दी गयी जानकारी। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एल0एल0ओ0 भरत लाल सरोज तथा मन्दिर परिसर में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं