
मीरजापुर 13 जून, 2024- जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के अधीन विभिन्न स्थलो पर तैनात 07 सफाई कर्मियो के मृत्युपरान्त उनके आश्रितो को भरण-पोषण हेतु मृतक आश्रित पर नियुक्ति प्रदान की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मृतक आश्रित पद पर नियुक्ति रेखा देवी पत्नी स्व0 सुभाष कुमार सेठ, सोनाली कुमार पत्नी स्व0 विनोद आनंद, रूबी अंसारी पत्नी स्व0 मजहर अली, शीला देवी पत्नी स्व0 राधेश्याम चन्द्र, लीलावती देवी पत्नी स्व0 अशोक कुमार, ऋषभ सिंह गोड़ पुत्र स्व0 प्रियंक कुमार गोड़ एवं दुर्गेश कुमार पुत्र स्व0 शान्ति देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।