आज दिनाँक 29.11.2016 को अपना दल और किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा राजगढ़ धान क्रय केन्द्र पर जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर 600 कुन्तल धान लेने के बजाय 100 कुन्तल लेने पर खाद्यान्न अधिकारी द्वारा मनमाने ढंग से बिचैलियों को लगाकर किसानों के साथ लापरवाही करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ धान क्रय केन्द्र पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। अपना दल के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश पटेल नें कहा कि आज किसान अपने धान को बेचने के लिए परेशान है। किसानों का धान न लेकर क्रय केन्द्र के अधिकारी आदेश की अवहेलना कर रहे है और अन्नदाता को परेशान कर रहे है। किसान संघ के नेता अरविन्द्र सिंह नें कहा कि एक कुन्तल धान लेने पर धान क्रय केन्द्र द्वारा किसानों के धान की 5 किलो की कटौती की जा रही है और एक काटे द्वारा धान क्रय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा हैं। जिसको राजगढ़ का किसान बर्दास्त नही करेगा। धरनारत् आन्दोलनकारियों ने मा0 जिलाधिकारी से माॅग की 2 काटे के साथ रोज 600 कुन्तल धान क्रय केन्द्र की व्यवस्था की माॅग की। धरना देने वालों में मुख्यरूप सें अरविन्द्र सिंह, अवधेश पटेल, देवशरण सिंह, सुजीत पटेल, राजदीप सिंह, रविशंकर, होसलेभाई पटेल, अजय कुमार, प्रमोद दुबे, राजाराम, कमलादेव सिंह, अनुज मिश्रा, राजेश मिश्रा, अश्वनी कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग धरने पर बैठे हूए हैं।
होम समाचार