वरिष्ट फोटोग्राफर/पत्रकार अशोक भारती का आज दोपहर निधन हो गया-MIRZAPUR

37

मिर्ज़ापुर।दैनिक जागरण के वरिष्ट फोटोग्राफर/पत्रकार अशोक भारती का आज दोपहर 01:00 बजे के लगभग निधन हो गया।उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपने ज़माने में बेमिशाल कार्य किये।फोटोग्राफी में उनका कोई जोड़ नहीं था। पर जैसा की अमूमन मीडिया जगत में होता है।जब तक पेपर है, चैनल है, शारीरिक क्षमता है।तब तक पहचान है। नहीं तो फिर वनवास है। न कोई पेंशन, न कोई आर्थिक सहयोग।हां मरने पर कुछ शोक व्यक्त करने वाले जुट जाते हैं।कुछ दूर से शोक व्यक्त कर देते हैं।और कुछ कागजों पर..|आज पत्रकरिता जगत के वरिष्ठ फोटोग्राफर की मौत की खभर सुनते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ पडी लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने अंतिम सास लिया |मिर्ज़ापुर के तमाम प्रेस संघटनो ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया | कई वर्षो अस्वस्थ होने के नाते फोटोग्राफी नहीं करते थे अपितु उनोहे अपने काम से लोगो का दिल जीता था और उनकी पहचान बन गयी थी जन जन में |बीजेपी के नेता जगदीश सिंह पटेल के आलावा कई राजनीतिक संघटन के लोगो ने उनकी मृतु पर शोक संवेदनाये दी है |