समाचारविंध्य विश्वविद्यालय और कलेक्ट्रेट को बरकछा के आसपास बसाने की तयारी शुरू

विंध्य विश्वविद्यालय और कलेक्ट्रेट को बरकछा के आसपास बसाने की तयारी शुरू

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने विन्ध्य विश्व विद्यालय व कलेक्ट्रेट के लिये देखी भूमि

मीरजापुर 26 जुलाई 2023- मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमारस्वामी बी0 व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज लोक निर्माण विभाग, बी0एस0एन0एल0, जल निगम, वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बरकछा में विन्ध्य विश्व विद्यालय एवं कलेक्ट्रेट के लिये भूमि निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर

जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, उच्च शिक्षा अधिकारी के अलावा सम्बन्धित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहें। भूमि निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी

व उप जिलाधिकारी सदर को उक्त दोनो भूमि के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं