एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस 2020 बैच के छात्रों को भावभीनी विदाई

एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार में बीएएमएस 2021 बैच द्वारा बीएएमएस 2020 बैच के विद्यार्थियों के लिए “शुभमस्तु” विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रितेश मानकर, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय मध्यप्रदेश, एपेक्स डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, उपप्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय, पंचकर्म विभागाध्यक्ष प्रो. भावना द्विवेदी, डॉ. जीवन के जोस, डॉ. देवराकोंडा प्रेम, शल्य तंत्र विभाग के प्रो. अभिषेक पाठक एवं डॉ. निलेश दुबे, स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष प्रो. रंजू चौरसिया, सिरीशा गांधी यादव, आकांक्षा कपूर, कायचिकित्सा विभाग की डॉ. गौरी चौहान, डॉ. पी.पी. पांडा, डॉ. आशीष चंद, कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति मौर्य, डॉ. प्रिया हर्षद रसाने, डॉ. स्नेहल, संहिता सिद्धांत विभाग की डॉ. सोनल भालचंद्र अलापुरे, स्वास्थ्यवृत्त एवं योग विभाग के डॉ. कुलाल सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा “बीएएमएस 2020 बैच के विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक एवं चिकित्सीय प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। आप सभी भविष्य में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में समाज की सेवा करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे। यह विदाई केवल एक पड़ाव है, आपके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों, सम्मान समारोह एवं स्मृतियों के साझा पलों ने वातावरण को भावुक और यादगार बना दिया। अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ समारोह का समापन किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें