एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में हुई जिले की पहली सफल ट्रॉमा स्पाइन सर्जरी*

*एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में हुई जिले की पहली सफल ट्रॉमा स्पाइन सर्जरी*
-32 वर्षीय युवक की ऊंचाई से गिरने के कारण L1 रीढ़ में गंभीर फ्रैक्चर

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक की जटिल रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। जांच में मरीज की कमर की रीढ़ की हड्डी के L1 हिस्से में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया था।
एपेक्स के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि रोग व स्पाइन विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा निदेशक एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल के नेतृत्व में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंह तथा क्रिटिकल केयर, एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन में रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम करने के लिए लैमिनेक्टॉमी, कमर की रीढ़ को जोड़कर स्क्रू एवं रॉड द्वारा मजबूती देने की प्रक्रिया तथा बोन ग्राफ्टिंग की जटिल सर्जिकल प्रक्रिया की गई। इसका उद्देश्य रीढ़ की हड्डी पर पड़ रहे दबाव को कम करना तथा फ्रैक्चर वाली रीढ़ को आवश्यक मजबूती प्रदान करना था।
विशेषज्ञ टीम के बेहतर समन्वय, आधुनिक ऑपरेशन सुविधाओं एवं उन्नत चिकित्सा तकनीक के सहयोग से सर्जरी सफल रही। सर्जरी के बाद मरीज खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि चुनार एवं जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर रीढ़ की चोट से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर उन्नत स्पाइन सर्जरी एवं ट्रॉमा उपचार की सुविधा उपलब्ध होने को दर्शाती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें