एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में चरक जयंती पर श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

चुनार। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार के संहिता एवं सिद्धांत विभाग द्वारा चरक जयंती समारोह के अवसर पर श्लोक पारायण एवं श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. रामतीर्थ शर्मा, HOD (संहिता एवं सिद्धांत), राजकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.) एवं अखिल भारतीय संस्कृत एवं प्रचार प्रमुख, विश्व आयुर्वेद परिषद, राजस्थान समिति, एपेक्स आयुर्वेद के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय, संहिता एवं सिद्धांत विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल शुक्ला तथा समस्त संकाय के शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं महर्षि चरक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
समारोह में मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. रामतीर्थ शर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों, शास्त्रीय ज्ञान एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्लोक पारायण के माध्यम से आयुर्वेद के शाश्वत ज्ञान का सामूहिक पाठ एवं उच्चारण किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए श्लोक वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आयुर्वेदिक श्लोकों के ज्ञान, शुद्ध उच्चारण एवं उनके अर्थ की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ श्लोक पाठ, शुद्ध उच्चारण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह एवं डीन प्रो. सुनील मिस्त्री ने कहा कि आयुर्वेद की समृद्ध शास्त्रीय परंपरा को समझना एवं उसका संरक्षण करना प्रत्येक आयुर्वेद विद्यार्थी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शास्त्रीय ज्ञान, संस्कृत भाषा एवं आयुर्वेद के प्रति रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. अनिल शुक्ला, HOD, संहिता एवं सिद्धांत विभाग एवं मंच संचालन डॉ. ओम हर्ष यति द्वारा किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें