
*एपेक्स फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया*
*स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित*
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 के अवसर पर इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना तथा उप-विषय स्वस्थ भारत: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) से मुकाबला के अंतर्गत एम.फार्म, बी.फार्म, डी.फार्म एवं फार्म.डी. के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजेश मौर्य, ड्रग इंस्पेक्टर, मिर्जापुर, विशिस्ट अतिथिगणों डॉ. श्रीकुमार के. प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रचना शरीरा, कुंदापुर रूरल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, कोटेश्वरा, कर्नाटक, प्रो डॉ एस भट्ट, शल्य विभाग, संस्कृति कॉलेज, मथुरा, सुभाष यादव, एपेक्स फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो डॉ पीके सिंह, प्रधानाचार्य प्रो डॉ पीके राय द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, स्किटून, स्किट, ई-पोस्टर प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण एवं केक कटिंग समारोह सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका, दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग तथा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की रोकथाम के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने फार्मेसी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी के फैकल्टी सदस्यों प्रो. जलालुद्दीन, प्रो. राममनोहर, प्रो. योगेश शर्मा, प्रो. संजय चौरसिया, प्रो. डॉ. आशीष मिश्रा, रविकांत पाण्डेय, दीक्षा अग्रहरी, पल्लवी सोनकर, प्रियंका सिंह, सीधी जायसवाल, भूमिका दुबे, बब्बू सिंह गुज्जर, आकांक्षा सिंह, डॉ. दीपेंदु एवं डॉ. प्रेरणा सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्यों एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी फैकल्टी की अनुराधा साही द्वारा किया गया।













