घंटाघर और तरकापुर वार्ड में सीसी सड़क व इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण

घंटाघर और तरकापुर वार्ड में सीसी सड़क व इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने घंटाघर एवं तरकापुर वार्ड में नवनिर्मित सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग कार्यों का विधिवत पूजन-अर्चन के बाद लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि घंटाघर चौराहे के दोनों ओर स्थित पटरियों की स्थिति काफी खराब थी, जिससे आम नागरिकों, ई-रिक्शा चालकों तथा अन्य वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है।

नपाध्यक्ष ने बताया कि साधुवाड़ा गली में भी 15वें वित्त आयोग की धनराशि से इंटरलॉकिंग निर्माण कराया गया है। इसके अलावा तरकापुर स्थित मछली वाली गली में दो स्थानों पर सीसी सड़क का निर्माण कर वार्डवासियों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

लोकार्पण कार्यक्रम में डॉली अग्रहरि, सभासद राधेश्याम गुप्ता, बबलू सोनकर, अजय मोदनवाल, नागेश्वर तिवारी, राजेश कुमार, सनत केशरी, सत्यनारायण केसरवानी, मायाशंकर दुबे, शशांक टंडन, सतीश चंद्र सर्राफ, रविन्द्र कुमार, विंध्यवासिनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें