डैफोडिल्स स्कूल की तीनों शाखाओं में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

डैफोडिल्स स्कूल की तीनों शाखाओं में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

मीरजापुर। देश की आजादी के 80 वर्ष पर डैफोडिल की तीनों शाखाओं में 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय त्यौहार स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से स्काउट एवं गाइड के अनुशासित छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रम की गौरवपूर्ण धुन पर निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह जी को मंच तक लाने के साथ हुई। शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करने के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। तत्पश्चात सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाकर देश को सलामी दी।

तीनों शाखाओं के विद्यालय भवनों को तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंगों से, गुब्बारों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर छात्रों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के गीतों से हुई, जिसमें बच्चों ने वीर शहीदों को याद किया। इसके बाद देशभक्ति पर आधारित कथक नृत्य ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। नन्हे मुन्ने छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों का वेश धारण कर नारे लगाते हुए उनकी याद दिलाई ।समूह नृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने भाषण में 15 अगस्त की महत्वत्ता पर प्रकाश डालते हुए आजादी के दीवानों को याद किया ।इन्हीं के साथ कई छात्राओं ने स्वरचित कविताओं का वाचन भी किया।
विद्यालय की एकेडमिक हेड,प्रिंसिपल,वाइस प्रिंसिपल ने भी इस अवसर आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की नींव आप सब बच्चे हैं अब आपका कर्तव्य है इस देश को सही दिशा में लेकर जाना।
विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह व अमरदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाते हुए कहा कि आजादी की कीमत को समझें और एक अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें। उन्होंने अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम को जीवन का मूल मंत्र बताया।
इस अवसर पर पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें