
सेंट जेवियर स्कूल, रतंगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मिर्जापुर। सेंट जेवियर स्कूल, रतंगंज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत जायसवाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ समारोह में सहभागिता की।
समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत जायसवाल के साथ सिद्दीकी मैम, आर.के. दुबे, राजेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को देश की एकता, अखंडता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सेंट जेवियर स्कूल, रतंगंज परिवार की ओर से समस्त मिर्जापुरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
जय हिंद! 🇮🇳















