सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

*🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 🇮🇳*

मिर्जापुर। स्वतंत्रता के 80 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम्, राष्ट्रगान तथा NCC कैडेट्स द्वारा शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर Student Council 2026–27 के Investiture Ceremony का भी आयोजन हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने दायित्वों की शपथ ली और बैज प्राप्त किए।

सम्पूर्ण समारोह देशभक्ति, प्रतिभा, अनुशासन एवं नेतृत्व का सुंदर संगम रहा और सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें