दुष्कर्म व नाबालिग को भगाने के मामलों में दो गिरफ्तार, तीन वारंटी भी पकड़े

दुष्कर्म व नाबालिग को भगाने के मामलों में दो गिरफ्तार, तीन वारंटी भी पकड़े

मीरजापुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी
थाना हलिया में दर्ज दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी आदि से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। कार्रवाई के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय/जेल भेज दिया गया।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
थाना लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। संबंधित मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय/जेल भेज दिया गया।

तीन वारंटी गिरफ्तार
अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस ने दो तथा थाना लालगंज पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

शांति व्यवस्था के तहत 19 का चालान
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत कुल 19 व्यक्तियों का चालान किया। इनमें विन्ध्याचल से 1, कोतवाली शहर से 5, कोतवाली कटरा से 2, चिल्ह से 2, पड़री से 3, चुनार से 1, लालगंज से 1, जिगना से 2 और मड़िहान से 2 व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में वांछित, वारंटी एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें