परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक हादसे का शिकार, 70 किमी दूर ड्यूटी पर उठे सवाल

परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक हादसे का शिकार, 70 किमी दूर ड्यूटी पर उठे सवाल

मीरजापुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहे एक शिक्षक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अदलहाट स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक राम आसरे की ड्यूटी नगर के जेएस जुबली इंटर कॉलेज में लगाई गई थी। उन्हें सुबह 7 बजे तक केंद्र पर पहुंचना था, जिसके चलते वह सुबह करीब 5 बजे ही मोटरसाइकिल से घर से निकले।

रास्ते में गड्ढे में बाइक फिसलने से वह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को दी।

इस घटना के बाद दूरदराज के शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी लगाए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि 70 किलोमीटर दूर के शिक्षकों की ड्यूटी लगाना अनुचित है। सुबह जल्दी पहुंचने की मजबूरी में ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि परीक्षा ड्यूटी के लिए नजदीकी, यानी 10 किलोमीटर के दायरे के शिक्षकों को ही प्राथमिकता दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें