मिर्जापुर में 44 डिग्री की तपिश में दोपहर को सड़कों पर पसरा सन्नाटा

44 डिग्री की तपिश में दोपहर को सड़कों पर पसरा सन्नाटा

मिर्जापुर। भीषण गर्मी ने रविवार को जनजीवन पर गहरा असर डाला। 26 अप्रैल को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,

जिसके चलते दोपहर के समय आमतौर पर चहल-पहल रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा छा गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बजाजी पक्का घाट रोड पर दोपहर के समय हालात बिल्कुल अलग नजर आए। जहां सामान्य दिनों में वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है, वहीं रविवार को दोपहर में ये सड़कें लगभग खाली दिखीं। इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी काम से निकलते दिखाई दिए, जबकि अधिकतर लोग तेज गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे।

गर्मी का असर बाजारों और कारोबार पर भी देखने को मिला। दुकानदारों ने बताया कि दोपहर के समय ग्राहक न के बराबर पहुंचे, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। चिकित्सकों ने लोगों को अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही धूप में निकलने की सलाह दी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें