क्रेटा कार से 30 लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्रेटा कार से 30 लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना ड्रमण्डगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 300 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराध व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में ड्रमण्डगंज थाना व एसओजी/सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बरम बाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान क्रेटा कार (DL 08 CBK 1138) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 300 बोतल विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों—नागेन्द्र शाह (35 वर्ष) निवासी दानापुर, पटना (बिहार) व इशू सिंह (26 वर्ष) निवासी किन्जर, जहांनाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कार की नंबर प्लेट बदलकर हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।

इस संबंध में थाना ड्रमण्डगंज पर आबकारी अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें