
सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत भटेवरा बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।













