
जेईई एडवांस्ड में सक्षम तिवारी की सफलता से चमका मिर्जापुर, वाइब्रेंट क्लासेस के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भी लहराया परचम
मीरजापुर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वाइब्रेंट क्लासेस ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र सक्षम तिवारी ने जेईई एडवांस्ड-2026 परीक्षा में सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 3995 प्राप्त कर मिर्जापुर का गौरव बढ़ाया है। सक्षम ने परीक्षा में 163 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। उनकी सफलता से न केवल परिवार और शिक्षकों में बल्कि पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वाइब्रेंट क्लासेस के निदेशक अजय सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम साझा करते हुए बताया कि लगातार सातवें वर्ष छात्रों ने बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में सक्षम तिवारी ने 95.40 प्रतिशत, सप्तर्षि मिश्रा ने 94.40 प्रतिशत, मृणाल ने 92 प्रतिशत तथा जया मौर्या ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में हानिया मोहम्मद आरिफ ने 94.75 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में तीसरा तथा
जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अभिनव सिंह ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक हासिल किए, जबकि आदित्य सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक के साथ आईटी विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त सार्थक गुप्ता ने 95 प्रतिशत, सिद्धिश पांडे ने 93.80 प्रतिशत, रिमशा ने 92.20 प्रतिशत तथा अनुराग मिश्रा ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
लगातार मिल रही सफलताओं के कारण वाइब्रेंट क्लासेस आज मिर्जापुर नगर के अग्रणी कोचिंग संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। छात्रों की बढ़ती संख्या और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान वर्तमान में नगर में दो शाखाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। इसकी एक शाखा बेलतर क्षेत्र में
तथा दूसरी शाखा रमईपट्टी चौराहे पर संचालित हो रही है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बताया कि संस्थान में नियमित कक्षाएं, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, समय-समय पर टेस्ट और व्यक्तिगत शैक्षणिक निगरानी के कारण बच्चों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि वाइब्रेंट क्लासेस ने मिर्जापुर के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिसका परिणाम लगातार मिल रही सफलताओं के रूप में सामने आ रहा है। छात्रों की इस उपलब्धि पर पूरे जनपद में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है तथा सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।














