तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पकड़ा गया

मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पकड़ा

मिर्जापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। विन्ध्याचल पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि लालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विन्ध्याचल पुलिस ने तलउवा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान वाराणसी निवासी शिवकुमार सोनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में थाना विन्ध्याचल में धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, लालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी इरफान पुत्र असगर अली निवासी दुबारकलां को पतारकलां इण्डेन गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 352, 351(3), 78, 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा लालगंज पुलिस ने एक वारंटी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 20 व्यक्तियों का बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया। इनमें ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र से 8, कटरा से 5, जमालपुर से 4, शहर कोतवाली से 2 और चील्ह से 1 व्यक्ति शामिल है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें