मिर्जापुर में 59 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले

मिर्जापुर में 59 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले

मिर्जापुर। जनपद पुलिस में स्थानांतरण/समायोजन के तहत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने 59 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में पुलिस लाइंस में तैनात बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को थानों, चौकियों और विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वंश नारायण राय को चौकी चकगम्भीरा, थाना चुनार भेजा गया है। सुजीत कुमार सेठ को चौकी शेरवा, थाना जमालपुर, हरिशंकर यादव को थाना विंध्याचल तथा राजेश पाण्डेय को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना मड़िहान बनाया गया है। गुरुप्रसाद सिंह को चौकी लहंगपुर, थाना लालगंज, अरविन्द कुमार गुप्ता को चौकी देवरा, थाना चील्ह तथा ऋषिदेव शुक्ला को चौकी करनपुर, थाना कोतवाली देहात की जिम्मेदारी दी गई है। आशुतोष शुक्ला को थाना चील्ह, धनुधारी पाण्डेय को चौकी इमिलियाचट्टी, थाना अहरौरा, महेन्द्र यादव को चौकी शेरतगढ़, थाना चुनार और प्रवीण कुमार राय को चौकी खैरा, थाना कछवां भेजा गया है।

संजय कुमार को थाना पड़री, अमरनाथ यादव को पुलिस लाइंस, राधेश्याम को चौकी मतवार, थाना हलिया तथा सुनील कुमार को चौकी भैसा, थाना कछवां भेजा गया है। आशीष कुमार सिंह को चौकी नारायणपुर, थाना अदलहाट, मनोज कुमार राय को चौकी भरूहना, थाना कोतवाली देहात तथा परमहंस कुमार को प्रभारी जनपदीय सम्मान सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी यादव को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति बनाया गया है। मिन्नू प्रसाद को थाना सन्तनगर, गुड्डूपाल शर्मा को थाना कोतवाली देहात तथा प्रदीप श्रीवास्तव को फील्ड यूनिट भेजा गया है। त्रिभुवन नारायण मिश्र को यूपी-112, दयाशंकर चौहान को थाना कोटवां, रविन्द्रनाथ सिंह यादव को धाम सुरक्षा और विरेन्द्र सिंह यादव को न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी गई है।

राम प्यारे सिंह को पुलिस लाइंस, राजेश पाण्डेय को पुलिस लाइंस, प्रमोद कुमार राय को थाना सन्तनगर और नसीम सरवर को थाना कोतवाली देहात भेजा गया है। गजाधर प्रसाद को थाना जमालपुर, वीरेन्द्र कुमार तिवारी को थाना कोतशहर, मोहन लाल को थाना हलिया तथा राम किशोर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना जिगना बनाया गया है।

गोविन्द राम को थाना जिगना, बाबूराम यादव को थाना चील्ह, रमाशंकर को धाम सुरक्षा, शिव शंकर यादव को थाना कछवां, अरविन्द सिंह यादव को थाना जमालपुर तथा मनोज कुमार उपाध्याय को थाना चुनार भेजा गया है। राजकुमारी पाण्डेय को महिला थाना और ओमप्रकाश पाण्डेय को थाना जमालपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

चन्द्रजीत यादव को थाना मड़िहान, शम्भूनाथ यादव को थाना राजगढ़, राम अवतार सिंह को थाना जिगना, कृपाशंकर राम को थाना हलिया, अवधनी कुमार राय को थाना लालगंज तथा वंशराज यादव को थाना राजगढ़ भेजा गया है। रामनिधि राम और शिवमोहन को थाना सन्तनगर तथा गुलाब सोनकर को थाना जमालपुर में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा मुन्ना राम को यूपी-112, विनोद सिंह यादव को थाना चुनार, नन्द किशोर सिंह यादव को थाना अदलहाट तथा ब्रह्मदीन पाण्डेय को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना अदलहाट भेजा गया है। अनिल कुमार सिंह की पूर्व में हलिया में की गई तैनाती निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइंस यथावत रखा गया है। विवेक सिंह की पूर्व में विंध्याचल में की गई तैनाती निरस्त कर जनसूचना सेल भेजा गया है। दिनेश त्रिपाठी और देवनाथ तिवारी को पुलिस लाइंस में यथावत रखा गया है।

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें