
*तहसील लालगंज के भारी अतिवृष्टि के दृष्टिगत प्रभावित 07 गांव के लोगों को पहुंचाया गया राहत शिविर*
*अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, राहत व बचाव का दिया निर्देश* 
मीरजापुर, 18 अगस्त 2026- तहसील लालगंज अन्तर्गत भारी अतिवृष्टि व वर्षा के कारण जल भराव से 07 गांव प्रभावित होने की सूचना पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तत्काल मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाने तथा आवश्यक राहत व बचाव के निर्देश अधिकारियों को दिया। एस0डी0आर0एफ0 टीम के द्वारा मुख्य रूप से प्रभावित दिघुली ग्राम के प्रभावित 45 लोगों को
रेस्क्यू कर राम हरख इण्टर कालेज में स्थापित राहत शिविर में पहुंचाया गया तथा उन्हें भोजन, बिस्तर, पेयजल सहित अन्य जनोपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ सफाई अनवरत रहे विद्युत कटने के कारण जनरेटर की व्यवस्था कर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट/भोजन, पेयजल व अन्य मूल भूत सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में ससमय उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बड़गड़ ग्राम में भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा
आवश्यक राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार विशाल कुमार, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता उपस्थित रहें।















