यूपी बोर्ड के हाइस्कूल और इंटर का रिजल्ट 23अप्रैल को होगा घोषित

*यूपी बोर्ड के हाइस्कूल और इंटर का रिजल्ट कल होगा घोषित*

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे जारी कर दिया जाएगा।

23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से जारी होगा।

छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देख सकेंगे।

परिषद के सचिव की ओर से जारी इस सूचना के बाद प्रदेश भर के लाखों परीक्षार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें