राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए बजाज स्कूल के 8 खिलाड़ी चयनित

राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए बजाज स्कूल के 8 खिलाड़ी चयनित

मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने CISCE Regional Kabaddi Tournaments 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के आठ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

अंडर-14 बालिका वर्ग में यश्वी सिंह, श्रेया और प्रियांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में शर्मिन और दीपांशिका श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में भाव्या जायसवाल, मौसम गुप्ता और रितिका गौतम ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अंडर-14 बालक वर्ग में राम प्रसाद, विशिष्ट सिंह, गौरव यादव, अभिनव धर दुबे, निलाक्ष त्रिपाठी और आदित्य यादव ने कांस्य पदक अर्जित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में शुभम यादव, ओम सिंह, वात्सल्य चौरसिया, अतुल कुमार सोनकर और हर्षित मौर्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में यश्वी सिंह, श्रेया, शर्मिन, भाव्या जायसवाल, रितिका गौतम, राम प्रसाद, शुभम यादव और ओम सिंह ने राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। वहीं प्रियांशी और गौरव यादव को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें