
डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दिनेश चंद्र सर्राफ का जन्मदिन
सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है दिनेश चंद्र सर्राफ का व्यक्तित्व
जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र सर्राफ के जन्म दिवस पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आज के पत्रकारों को दिनेश चंद्र सर्राफ से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।
**मिर्जापुर।** डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर में विद्यालय के चेयरमैन, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार दिनेश चंद्र सर्राफ का जन्मदिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
दिनेश चंद्र सर्राफ का व्यक्तित्व सेवा, त्याग, समर्पण, संघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। पत्रकारिता, राजनीति और न्याय के क्षेत्र में अपने अनुभवों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान समाज के प्रति उनकी बहुआयामी सोच को दर्शाता है। उनका जीवन इस संदेश को रेखांकित करता है कि व्यक्ति की वास्तविक महानता उसके पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके कर्मों, विचारों और समाज के प्रति समर्पण से निर्धारित होती है।
विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कहा कि सूर्य के समान नाम होना संयोग हो सकता है, लेकिन सूर्य की भांति स्वयं तपकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाना ही सच्ची महानता है। मां विंध्यवासिनी की कृपा से दिनेश चंद्र सर्राफ का जीवन सेवा, संघर्ष और सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से समाज को निरंतर आलोकित करता रहे, यही सभी की कामना है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आयुष कुमार सर्राफ एवं निदेशिका प्रीति सर्राफ सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने चेयरमैन के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। साथ ही उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को संस्कारवान, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम का समापन दिनेश चंद्र सर्राफ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगतिशील जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।













