सेवानिवृत्ति पर चार पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, प्रशस्ति पत्र व सम्मान देकर किया सम्मानित

सेवानिवृत्ति पर चार पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, प्रशस्ति पत्र व सम्मान देकर किया सम्मानित

मीरजापुर। पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक सेवाएं देने के बाद ऐच्छिक/अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों को मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात गायात्री यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉली बैग भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद, सफल एवं आनंदमय भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रेमशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजेन्द्र राम, एलआईयू के उपनिरीक्षक अलहम्द खाँ तथा स्वीपर अहमद अली को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें