स्नैचिंग के मामले में दो गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

स्नैचिंग के मामले में दो गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

मीरजापुर। चुनार थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को गंगेश्वरनाथ निवासी विकास कुमार कश्यप ने चुनार थाने में तहरीर दी थी कि जमुई अंडरपास से सर्विस रोड होते हुए सुन्दरपुर की ओर जाते समय वह मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान सफेद स्कूटी सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए। 13 सितंबर को उपनिरीक्षक सदानंद सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जरगो पुराने पुल के पास से मामले में प्रकाश में आए विनय कुमार पुत्र दशरथ और सुमित कुमार पुत्र रामराज, निवासी बाकियाबाद, थाना चुनार को गिरफ्तार किया। इनके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

शांति व्यवस्था में 15 लोगों का चालान

मीरजापुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में 15 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया।

थानावार कार्रवाई में कोतवाली कटरा से 1, विंध्याचल से 1, कोतवाली देहात से 2, चील्ह से 5, ड्रमंडगंज से 1, अदलहाट से 4 तथा राजगढ़ से 1 व्यक्ति का चालान किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें