स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा पॉपुलर हॉस्पिटल

मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पॉपुलर हॉस्पिटल, मीरजापुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सकों, अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) सोहनलाल श्रीमाली, डॉ. आकाश गुप्ता, पॉपुलर हॉस्पिटल के यूनिट हेड एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. (मेजर) पी. चक्रवर्ती तथा ऑपरेशन मैनेजर नारायण पाण्डेय सहित चिकित्सकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ए.के. कौशिक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. किरण कौशिक अपरिहार्य कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनके मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में चिकित्सा क्षेत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पॉपुलर हॉस्पिटल परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें