
..आज दिनांक 3 .12. 23 दिन रविवार को जिगसा अबैकस विजकिड की तरफ से 12वीं राष्ट्रीय स्तर अबैकस एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब ब्रांच में किया गया। जिसमें 80 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्कूलों से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 150 गणितीय सवालों का हल मानसिक अबेकस पद्धति द्वारा करना था। प्रतियोगिता का संचालन जिगसां अबेकस कंपनी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश की मास्टर फ्रेंचाइजी श्रीमती रेनू भरतिया के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता को साकार रूप देने में अबैकस ट्रेनर अंशु सिंघानिया , दीपाली लुडिया, आभा श्रीवास्तव
खुशबू पवाधा का विशेष सहयोग रहा ।150 सवालों को 10 मिनट में संपन्न करने की इस प्रतियोगिता में बच्चों के सही प्रश्नों को उनके द्वारा लिऐ गये समय के आधार पर मूल्यांकित किया जायेगा। प्रतियोगिता के अंत में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की निर्देशिका अपराजिता सिंह एवं प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने बच्चों की इस विशेष प्रतिभा
को सराहा तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।