समाचार24 जनवरी 19़50 को यूनाटेड प्राविसेज (संयुक्त प्रान्त) से बदलकर रखा गया...

24 जनवरी 19़50 को यूनाटेड प्राविसेज (संयुक्त प्रान्त) से बदलकर रखा गया उत्तर प्रदेश -अनुप्रिया पटेल

विभिन्न विभागो के योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी के द्वारा यू0पी0 दिवस स्थापना तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को कराया गया अवगत

भारत की तीसरी आर्थिक अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश का होगा महत्वपूर्ण योगदान – केन्द्रीय राज्यमंत्री
विभिन्न योजनाओं के नये चयनित लाभार्थियो को दिया गया प्रमाण व डेमो चेक

मीरजापुर 24 जनवरी 2024 – उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2024 को आज शासन के निर्देश के क्रम में स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया मीरजापुर के प्रांगण में भव्य आयोजन कर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तर प्रदेश एवं जनपद मीरजापुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लोगो को परिचय कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के द्वारा देवी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर सदस्य राज्यसभा श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक मझवा डाॅ विनोद बिन्द, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, नगर अध्यक्ष भाजपा मनीष गुप्ता, महामंत्री भाजपा हरिशंकर पटेल सहित राम कुमार विश्वकर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहें। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागो की जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी/स्टाल का आयोजन किया गया, प्रदर्शनी में एक जनपद एक उत्पाद, एन0आर0एल0एम0 की महिलाओं के द्वारा बनाये गये विभिन्न उत्पादो, खादीग्रामोद्योग, आई0सी0डी0एस0, कृषि विभाग, सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागो की प्रदर्शनी लगायी गयी जो जनपदवासियांे के लिये आकर्षक का केन्द्र बना रहा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जानकारी देते हुये बताया कि पहले उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्रोविसेज हुआ करता था 24 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की जो परम्परा है उसकी शुरूआत 2018 में तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने इसकी परिकल्पना/प्रस्ताव सामने रखा तभी से हम निरंतर उत्तर प्रदेश दिवस स्थापना दिवस मनाते आ रह हैं। उन्होने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश व सबसे बड़ी आबादी वाला है और दुनिया सबसे बड़ी आबादी वाला देश में सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य हमारा उत्तर प्रदेश हैं। उन्होने उत्तर प्रदेश की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि यदि भौगोलिक रूप से उत्तर प्रदेश को देखा जाय तो उत्तर प्रदेश अत्यन्त विस्तृत हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 75 जनपद, राजनैतिक दृष्टिकोण 80 लोकसभा, 403 विधानसभा की सीटे, देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री देने का कार्य भी उत्तर प्रदेश ने ही किया हैं। उन्होने कहा कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वाराणसी लोकसभा सीट से है जिनका नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा हैं। उन्होने कहा कि दिल्ली की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर की गुजरता हैं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रो की प्र्रस्थितियां अलग-अलग है जिसके कारण उत्तर प्रदेश में अनेक विविधताए भी हैं इन विविधताओं के बीच में आबादी की इतनी बड़ी शक्ति के साथ उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां पर अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से वृद्धि कर रही हैं। उन्होने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि जो देश की अर्थव्यवस्था 2014 के पहले दुनिया में 10वें नम्बर हुआ करती थी उसे आज हमने दुनिया के पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाकर खड़ा कर दिया है और आने वाले समय में तीसरी सबड़े बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बनाने जा रहें हैं। उन्होने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे इकोनामी बनेगी तो उसमें यदि सबसे बड़ा किसी योगदान होने जा रहा है तो उत्तर प्रदेश का योगदान होने जा रहा हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का अपना एक विकास का माॅडल विकसित हुआ है जिसकी चर्चा पूरे देश के लिये एक उदाहरण बनी हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत की इकोनामी को 05 ट्रिलियन डालर बनायेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उस 05 ट्रिलियन डालर में एक ट्रिलियन डालर का योगदान उत्तर प्रदेश का होगा। उन्होने कहा कि मात्र घोषाणाए नही है बल्कि उत्तर प्रदेश इस दिशा में आगे बढ़ चुका हैं। आज उत्तर प्रदेश के अन्दर अर्थ व्यवस्था गति पकड़े उसके लिये बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हो रहा हैं। उत्तर प्रदेश देश ऐसा राज्य है जहां पर सर्वाधिक एक्सप्रेसवेज, इंटरनेशल एयरपोर्ट सहित सभी की संख्या में वृद्धि हुयी है। उन्होने बताया कि सड़क, हाइवे, बिजली, एयरपोर्ट और इण्टरनेट की कनेक्टिीविटी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विस्तार हुआ हैं। इसी कारण से आज बड़े-बड़े इवेस्टर्स उत्तर प्रदेश की तरफ देख रहे हैं। उन्होने कहा कि यदि हम एक ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने का दावा करते है तो उसके आधारभम संरचना खड़ी करना सबसे पहली शर्त होती है शान्ति व्यवस्था कायम करना भी हमारी सरकार निरंतर कर रही हैं। देश की इकोनामी को तीसरी नम्बर बनाने में सबसे बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश होगा। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रत्येक जनपद में मेडिकल कालेज के अलावा राज्य में दो-दो आल इंडिया मेडिकल इंस्टीटयूट आफ साईसेज ऐसे तमाम कार्य उत्तर प्रदेश के अन्दर हुये है। उन्होने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने सहेजने व सजाने का काम भी हमारी सरकार ने किया हैं। उन्होेने राम मन्दिर की चर्चा क रते हुये कहा कि अभी 22 जनवरी 2024 को बहुत बड़ा कार्यक्रम राम लला के प्रतिष्ठा का किया गया। उन्होने कहा कि भारत सरकार निरंतर अपनी सांस्कृतिक व संस्कृति विरासत को सहेजने की बात कर रही हैं उसमें चाहे भगवान बिरसा मुंडा, संत कबीर, संत सूरदास, गुरू नानक देव जी हो सभी जो भारत के संस्कृति के प्रतीक हैं उसे सहेजने का कार्य हमारी सरकार कर रही है और उत्तर प्रदेश में उसमें पीछे नही हैं। उन्होने इंवेस्टर्स समिट की चर्चा करते हुये कहा कि देश के कोने-कोने से तमाम इवंेस्टर्स प्रदेश में आकर बड़े-बड़े एम0ओ0यू0 साइन कर रहे हैं। यह समस्त प्रयास इस लिये हो रहे है कि उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को बढ़ाने का हमारा संकल्प पूर्ण हो सकें। उन्होने कहा कि यह प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है वाणिज्य एवं उद्योग/एक्सपोर्ट मंत्रालय द्वारा काफी कार्य किये जा रहे जिससे उत्तर प्रदेश ऐसे राज्यो की सूची में आकर खड़ा हो गया है जो एक्सपोर्ट में सबसे अधिक योगदान दे रहा हैं। हमारी एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्रत्येक जनपद के अन्दर जो परम्परागत रूप से बनाये जाने वाले उत्पाद है उन्हे बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि यह सभी कार्य इस लिये किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का जन जीवन बेहतर हो। उन्होने कहा कि देश के अ न्दर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है तो उत्तर प्रदेश जो सर्वाधिक आबादी वाला देश है उसमें भी बड़ी संख्या मंे लागे गरीबी से बाहर निकजे हैं। इसके लिये पक्का मकान, बिजली, शौचालय, घर तक पानी पहंुचना, स्वास्थ्य सहित सभी मूल भूत सुविधाए मिली हैं। हम सभी लोग तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं, ताकि आने वाले समय में नये भारत का नया उत्तर प्रदेश हम सभी को आने वाले समय नजर आयें।
इसके पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत अभिनन्दन करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में आर्यकन्या इण्टर कालेज, सुन्दर मुन्दर इण्टर कालेज व काशीराम बालिका इण्टर कालेज की छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वन्दना स्वागत गीत एवं लोक गायक शिव लाल गुप्ता व उनकी टीम के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित अनेक गीत सुनाकर उत्तर प्रदेश दिवस में उपस्थित लोगो को मंत्र मुग्ध किया गया। मंच का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, लिा सूचना अधिकाारी ओम प्रकाश उपाध्याय, उपायुक्त कमनेरगा मो0 नफीस, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ राजेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम, क्वार्डिनेटर विनोद श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं