नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा संचालित टांडा फाल के गौशाला में गाय मर रही है। गाय मरने की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है।विश्व हिन्दु महासंघ के जिलाध्यक्ष व संगठन के सदस्यों द्वारा गौशाला का औचक निरक्षण किया जिसमे यह पाया कि गाय की सेवा व देख रेख सही ढंग से नही हो रही रही है गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष द्वारा गिनती किये जाने पर पाया कि गौशाला में कई गाय मरी हुई पायी गई परन्तु इसकी जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है वहाँ डॉक्टर भी मौजूद थे उनका कहना था कि गाय को कोई बीमारी नही हुई थी। जिलाध्यक्ष ने कहा की सभी गाये बिना खाये भूख की बजह से मर गई। गायों को ना तो हरा चारा दिया जा रहा है और ना ही पशु आहार। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद की बात है|
जबकि हम सब की सरकार हर सुविधा मुहैया करा रही है और फंड भी दे रही है उसके बाद भी बहुत बड़ी लापरवाही की जा रही है इसमें लिप्त सभी लोगों के साथ भगवान न्याय करेगा|
होम समाचार