स्वच्छता के लिए निकाली गई जागरूकता रैली-MIRZAPUR

VIRENDRA GUPTA -सीखड़(मिर्जापुर)
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली और स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने जनपद के तरफ से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया की शिक्षिका निराशा सिंह के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों और सहयोगी अध्यापकों के साथ गंगा यात्रा अभियान की रैली निकालकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया,पयागपुर से होते हुए गंगा किनारे पर बसे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली में राजेश सिंह,राम लखन, प्रियांशी सिंह,सुनीता, वीरेंद्र कुमार, चंद्रेश कुमार, बिंदू आदि शामिल रहे।