VIRENDRA GUPTA MIRZAPUR 9453821310- आज दिनांक 10.10.2020 को महिला थाना पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में एंटी रोमियो स्क्वाड सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सीमा सिंह के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों ( पक्काघाट,नारघाट, बरियाघाट व त्रिमुहानी इत्यादि ) पर सघन चेकिंग की गयी । जिसके दौरान टीम द्वारा बाजारों और घाटों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले कई सोहदो को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तथा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, इसके अलावा शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग व कोविड-19 के जागरूकता के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया। चेकिंग के दौरान छात्राओं और महिलाओं को उनके सुरक्षा के संबंध में बात कर, उनकी परेशानिया पूछी गयी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यूपी -112 , महिला हेल्पलाइन-1090 की उपयोगी जानकारी दी गयी तथा इन नम्बरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया ।
होम समाचार















