

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार जनपद के डी0पी0ओ0, सी0डी0पी0ओ0 से किया संवाद
मीरजापुर 26 मई 2022- बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय द्वारा ’’शीघ्र स्तनपान, केवल स्तनपान’’ थीम पर पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा लखनऊ से प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार एवं अन्य विशेषज्ञो के द्वारा 02 वर्ष तक के बच्चो को माॅ के दूध पिलाने के फायदे के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर एन0आई0सी0 मीरजापुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 व धात्री मातायें उपस्थित रही। इसके अलावा विभिन्न आॅगनबाड़ी केन्द्रो सुपरवाइजर व आॅगानबाडी कार्यत्रिया शामिल रही। आयोजित पाठशाला में विभागीय अधिकारियो के अतिरिक्त विषय विशेषेज्ञो द्वारा शीघ्र स्तनपान केवल स्तनपान की आवश्यकता महत्व उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम में लाइव बेव कास्ट भी किया गया जिसमें आॅगनबाड़ी कार्यकत्रिया अपने स्मार्ट फोन से कार्यक्रम में जुड़ी रही।















