जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान का उप चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न

18

मीरजापुर 06 सितम्बर 2023- जिला पंचायत ग्राम प्रधान वार्ड सदस्यों का उप चुनाव के लिए मतदान आज जिला पंचायत सदस्य लिए एक एवं ग्राम प्रधान तथा वार्ड सदस्यो का उप चुनाव आज जनपद में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सकुशल व निष्पक्ष
चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह मतदान स्थलों पर भ्रमणशील रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत राजगढ़ में मतदान समाप्ति तक 31.04 प्रतिशत, प्रधान कोन (रामपुर)

68.09 प्रतिशत तथा प्रधान सिटी (खरहरा) 64.89 प्रतिशत मतदान हुआ।