प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) दिनांक 06 व 07 सितम्बर को दो-दो पालियों में होगी आयोजित

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"used_sources":{"version":1,"sources":[{"id":"281793139058211","type":"ugc"},{"id":"314096429037211","type":"ugc"}]}}

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) दिनांक
06 व 07 सितम्बर को दो-दो पालियों होगी आयोजित

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग, फोटो स्टेट की
दुकानें, साइबर कैफे तथा पी0सी0ओ0 आदि की दुकानों को पूर्णतया बन्द कराना

शान्तिपूर्ण ढंग से सभी परीक्षा केन्द्रो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल रहेंगे तैनात

अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाईल फोन, आई पैड, पैन ड्राईव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाईस,
ईयर फोन किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, ए.टी. एम. कार्ड सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान
परीक्षा केन्द्र के अन्दर लाना रहेगा प्रतिबन्धित

जनपद में कुल 25 परीक्षा केन्द्रो पर 43200 परीक्षार्थी होंगे शामिल

मीरजापुर 29 अगस्त 2025- आगामी 06 व 07 सितम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)-2025 को निष्पक्ष एवं नकल विहीन तथा सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता पुलिस लाइन सभागार में परीक्षा केन्द्रो पर लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केन्द्र प्रभारियो सहित परीक्षार्थियांे/अभ्यार्थियो को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया हैं। उन्होने कहा कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सभी अधिकारी पारदर्शिता के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
पी0ई0टी0 परीक्षा को निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाईल फोन, आई पैड, पैन ड्राईव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाईस, ईयर फोन किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, ए.टी. एम. कार्ड, कोई विद्युत सामग्री या तार, कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियाँ, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स को ले कर परीक्षा केन्द्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों हेतु इन निर्देशों को प्रवेशपत्र में भी अंकित क्रिया गया है। उन्होने परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था-सी0 द्वारा केन्द्र अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों व स्टाफ द्वारा अपने साथ लायी गयी वस्तुएं यथा- कापियां, पुस्तकें, नोट्स, पालीथीन बैग, थैले, ब्रीफ केस, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री इत्यादि को अलग कमरे में (क्लाक रूम) जमा करने की व्यवस्था की जाएगी तथा सामग्री जमा करके अभ्यर्थियों व स्टाफ आदि को टोकन देने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था-सी0 के केन्द्र प्रभारी व केन्द्र अधीक्षक द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उक्त सामग्री जमा करने हेतु अभ्यर्थियों से कोई धनराशि/शुल्क नहीं लिया जाए। परीक्षा कक्ष के बाहर दरवाजे के आस-पास उक्त सामग्री कदापि न रखवायी जाए। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया अपना प्रवेशपत्र साथ में लायेंगे। अभ्यर्थी को एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पेनकार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड) की मूल प्रति भी साथ लाना आवश्यक हैं। उपरोक्त दस्तावेज न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी की पहचान के सम्बन्ध में किसी प्रकार का संदेह होने पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रकरण को हेल्पडेस्क हेतु संदर्भित कर दिया जायेगा व हेल्पडेस्क पर तैनात अध्यापकों द्वारा अभ्यर्थी के अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरान्त केन्द्र अधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट का अनुमोदन प्राप्त कर अभ्यर्थी को औपबन्धिक प्रवेश दिये जाने अथवा न दिये जाने के सम्बन्ध में निर्णय कराया जायेगा अभ्यर्थी का प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले शुरू होगा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियो के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी एवं जांच के उपरान्त सभी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश कर सीधे अपने निर्धारित परीक्षा कक्ष में जायेंगे और अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठेंगे। अभ्यर्थियों को परिसर में इधर-उधर घूमना पूर्णतः वर्जित रहेगा। यदि किसी भी अभ्यर्थी को केन्द्र के अंदर किसी भी वर्जित वस्तुओं के साथ पाया जाता है तो इसे अनुचित साधनों के उपयोग के रूप में माना जायेगा और अभ्यर्थी के खिलाफ प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बन्द कर दिया जायेगा एवं किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बन्द होने के पश्चात अन्दर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अभ्यर्थियों को आवंटित कक्ष से अवगत कराने के सम्बन्ध में उचित व्यवस्था होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को उनसे सम्बन्धित कक्ष में पहुंचने के लिए मार्गदर्शन हेतु वालंटियर/सहायक कर्मचारियों को तैनात क्रिया जाना चाहिए। प्रभारी परीक्षा केन्द्र के द्वारा कक्ष के प्रवेश द्वार पर रोल नम्बर और सीट नंम्बर को इंगित करने वाली शीट लगाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। अन्तरीक्षक परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के प्रवेश के बाद एक बार फिर उनके प्रवेशपत्र एवं मूल आईडी चेक किया जायेगा तथा यदि उसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाया जाता है, तो तत्काल केन्द्र अधीक्षक को सूचित करेगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के उपरान्त कक्ष अन्तरीक्षक द्वारा समस्त उपस्थित अभ्यर्थियों की उपस्थिति का विवरण उपस्थिति पत्रक (Attendance Sheet) में भरवाया जायेगा तथा अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर प्राप्त किये जायेंगे।
उन्होने बताया कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी)-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 06.09.2025 (शनिवार) व 07.09.2025 (रविवार) को प्रथम पाली पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक आयोजित होगी। जनपद मीरजापुर में उक्त परीक्षा को निष्पक्ष व नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कुल 25 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उक्त परीक्षा में जनपद में कुल 43200 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग क्रिया जाएगा। प्रत्येक पाली में 10800 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा कार्यदाई संस्था के रूट मैनेजर की तैनाती की गई है। आयोग द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में सर्व संबंधित के साथ बैठक आयोजित करते हुए सर्व संबंधित को आयोग द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराकर उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें।
अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करते हुए समस्त मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सशस्त्र आरक्षी नियुक्त करना सुनिश्चित कराया जायेगा। जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 प्रभावी है। परीक्षा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा की तिथि दिनांक 06.09.2025 (शनिवार) व 07.09.2025 (रविवार) को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे तथा पी0सी0ओ0 आदि की दुकानों को पूर्णतया बन्द कराना सुनिश्चित करायेंगे, जिससे परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो सके। इस सम्बन्ध में पुलिस प्रबंध हेतु जारी ड्यूटी आदेश की प्रति अपर जिला मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी, मीरजापुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, जिला प्रबंधक/ प्रभारी प्रारम्भि अर्हता परीक्षा जय प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अविनाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सभी व्यवस्थापक व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।