पुलिस उपाधीक्षक-गायत्री यादव का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त मिर्जापुर SSP ने दी शुभकामनाएं

*“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर आज दिनांकः01.12.2025 को पुलिस उपाधीक्षक-गायत्री यादव को प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरान्त पद प्रतीक/स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी तथा उन्हे अपने पदेन कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण मनोयोग व निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन-मनीष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी चुनार-मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात-मुनेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।*