
कृष्णा एंड कंपनी को नॉर्थ ईस्ट बेस्ट सेलर अवार्ड
मिर्जापुर। बेंगलोर में आयोजित एक भव्य समारोह में कृष्णा एंड कंपनी ने “नॉर्थ ईस्ट बेस्ट सेलर” का प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल किया। इस अवसर पर BOSCH के डीलर कृष्णा एंड कंपनी की ओर से कृष्ण सिंघानिया और आदित्य सिंघानिया को यह सम्मान प्रदान किया गया।
कंपनी को यह अवार्ड नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट बिक्री प्रदर्शन, निरंतर प्रगति और नवाचार के लिए दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य डीलरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कृष्णा एंड कंपनी ने बीते कई वर्षों से अपने व्यवसाय में गुणवत्ता, भरोसे और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि से न केवल कंपनी का गौरव बढ़ा है, बल्कि मिर्जापुर जनपद का नाम भी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
इस सम्मान पर व्यापार जगत और क्षेत्रवासियों ने कृष्णा एंड कंपनी को बधाई दी। शुभकामना देने वालों में जनपद मिर्जापुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप ने भी कंपनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















