
जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने विभिन्न थानों पर दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए इनामिया, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में 20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना पड़री में दर्ज मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3(1) उ.प्र.
गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
थाना चुनार पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा संख्या 04/2026 में वांछित दो अभियुक्तों मुलायम यादव और रोहित भारती को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय भेजा गया।
थाना मड़िहान पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना मड़िहान में दर्ज मु0अ0सं0-329/2025 में वांछित था, जिसे न्यायालय भेजा गया।
थाना जिगना पुलिस ने एक वारंटी रामजी बिन्द को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं थाना अहरौरा पुलिस ने
दो वारंटी अमरनाथ और तेजबली को उनके घर से गिरफ्तार किया। थाना को0देहात पुलिस ने भी एक वारंटी संगमलाल साहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इसके अतिरिक्त जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कुल 17 व्यक्तियों का चालान किया गया। थानावार विवरण में विन्ध्याचल और राजगढ़ से चार-चार, लालगंज से चार, सन्तनगर से दो, अदलहाट से दो और मड़िहान से एक व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।















