क्रूरता के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मौके से हथियार व मांस बरामद

अदलहाट पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मौके से हथियार व मांस बरामद
मीरजापुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और पशु तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अदलहाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पशु क्रूरता के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पशु मांस व जानवर काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में 3 फरवरी 2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गरौड़ी से दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रहीश निवासी गरौड़ी, थाना अदलहाट, मीरजापुर तथा खुर्शीद निवासी तकिया, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से पड़वा/भैंसे का मांस, चाकू-चापड़, नुकीला लोहे का औजार, लकड़ी का गुटका, लोहे का तराजू और बाट बरामद किया। इस संबंध में थाना अदलहाट में मु0अ0सं0-24/2026 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11, बीएनएस की धारा 325, 271, 272 तथा आयुध अधिनियम की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह, उप निरीक्षक विजय कुमार राय और उप निरीक्षक हंसलाल की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। अमन-चैन पसंद लोगों और स्थानीय नागरिकों ने पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना की है और इसे समाज हित में जरूरी कदम बताया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें