एपेक्स फार्मेसी इंस्टीट्यूट में वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का भव्य शुभारंभ*

चुनार, मिर्ज़ापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार में वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का भव्य शुभारंभ फार्मेसी संस्थान के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में जान्हवी प्रकाश तिवारी प्रधानाचार्य, ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, दिलीप कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य, ग्लेनहिल स्कूल चुनार, अवधेश वर्मा ट्रस्टी, श्री हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज, सौरभ कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, श्री हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज, मुकेश जायसवाल संचालक, एमटीसी एवं प्रशांत त्रिपाठी शिक्षक, ज्ञानानंद इंटर कॉलेज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

अतिथियों ने अपने संबोधन में खेलों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। उनके प्रेरणादायी विचारों से उद्घाटन समारोह ऊर्जावान एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, टीम भावना एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को सुदृढ़ करती हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के समस्त फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी फैकल्टी के संजय चौरसिया, राममनोहर यादव, योगेश शर्मा, राजीव सिंह, निर्भय, पीयूष त्रिपाठी, डॉ. विवेक पटेल, डॉ. अभय वर्मा, आकांक्षा, दीक्षा, पल्लवी, अनुराधा साही, आशीष मिश्रा एवं मो. जलालुद्दीन द्वारा किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों को अनुशासित, सफल एवं जोश से परिपूर्ण खेल सप्ताह के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें