
मिर्जापुर: शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठ शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध किया है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष जेईई मेन्स परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि जनपद का नाम भी गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए—
सौम्य सिंह कसेरा ने 94.0% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया।
वेदांश ने 87.6%, ऐश्वर्य कुशवाहा ने 84.92% तथा रैयान ने 83.27% अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल अपने स्थापना वर्ष 1994 से लेकर आज 31वें वर्ष में भी निरंतर उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। विद्यालय का प्रेरणास्पद मंत्र “Best Gets Better” सदैव विद्यार्थियों को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर बनने की प्रेरणा देता है।
लगातार चौथे वर्ष सीबीएसई बोर्ड में जिला टॉपर देने की गौरवशाली परंपरा निभाने वाला यह संस्थान न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि संस्कार, अनुशासन और समग्र विकास के लिए भी जाना जाता है।
आधुनिक सुविधाओं एवं अनुभवी शिक्षकों के सशक्त मार्गदर्शन में विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में निरंतर सफलता अर्जित कर रहे हैं।
विद्यालय की निदेशक अपराजिता सिंह एवं अमरदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करता रहेगा।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।















