
परमानंद त्रिपाठी का निधन, 23 फरवरी को ब्राह्मण भोज
मीरजापुर। कछवां बाजार (डीह), वार्ड तिवारीयान निवासी परमानंद त्रिपाठी (कल्लू) का 11 फरवरी 2026, बुधवार को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत परमानंद त्रिपाठी, पत्रकार आशीष त्रिपाठी के पिता थे।
परिजनों के अनुसार दशगात्र (शुद्ध) 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को तथा त्रयोदशाह (तेरही) एवं ब्राह्मण भोज 23 फरवरी 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। शोकाकुल परिवार ने परिचितों एवं शुभचिंतकों से उक्त अवसर पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
शोक संतप्त परिवार में कन्हैया लाल त्रिपाठी, नित्यानंद त्रिपाठी सहित समस्त त्रिपाठी परिवार शामिल















