एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डी.फार्म छात्रों का USV फार्मास्यूटिकल्स में चयन*

*
चुनार, मिर्ज़ापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि डी.फार्म 2025 बैच के पाँच मेधावी छात्रों का चयन यूएस-एफडीए मान्यता प्राप्त फार्मा सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी USV Pharmaceuticals Ltd., वडोदरा में ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से सफलतापूर्वक हुआ है। संस्थान की प्लेसमेंट इकाई ने प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में छात्रों को रोजगार दिलाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। चयनित विद्यार्थियों को प्रोडक्शन विभाग में ट्रेनिंग अवधि के दौरान ₹1.9 लाख का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है।

चयनित छात्रों में जितेंद्र कुमार, सचिन गुप्ता, अभिनव पाल, विशाल पटेल एवं सिपु पाल शामिल हैं। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, समर्पण और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है।

फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में गठित प्लेसमेंट सेल की इस सफलता में अहम भूमिका रही। प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार पटेल, डॉ. अभय वर्मा एवं श्री योगेश शर्मा को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थान की ओर से विशेष बधाई दी गई।

संस्थान ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण एवं सही मार्गदर्शन के माध्यम से छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें